फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bakewar Kotwal and Lakhna Outpost in-charge suspended for leaving thief

वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ने पर गिरी गाज, बकेवर कोतवाल और लखना के चौकी प्रभारी निलंबित

Wed, 22 Jan 2020 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 22 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bakewar Kotwal and Lakhna Outpost in-charge suspended for leaving thief
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा में वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ देने पर एसएसपी ने बकेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक व लखना चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जसवंतनगर थाना पुलिस ने छोड़े गए तीन बदमाशों में दो के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


लखना पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने गत छह जनवरी को चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार चकरनगर थाना क्षेत्र के नगला जोर गांव निवासी शिवराज सिंह व पिंटू और लवेदी थाना के असदपुरा गांव के राहुल को पकड़ा था। ये लोग बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए तो अगले दिन सात जनवरी को बकेवर थाना पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बकेवर थाना निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराए बगैर पकड़े गए तीनों लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। यह मामला भरथना सीओ के समक्ष आया तो जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पता चला कि अपाचे बाइक भवानीपुरा जसवंतनगर स्थित राधिका पेट्रोल पंप से चोरी की गई है। इसकी जसवंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इस जानकारी पर सीओ भरथना ने एसएसपी आकाश तोमर को दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दी। एसएसपी ने एएसपी ग्रामीण को विस्तृत जांच के आदेश दिए।

एएसपी ग्रामीण ओमवीर ने दोनों पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए अनुशासनहीनता, उदासीनता, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता के आरोपों की पुष्टि की। इस पर एसएसपी आकाश तोमर ने बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व लखना चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज है। इस पर शिवराज सिंह व राहुल समेत एक अन्य आरोपी औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी सुनील पुत्र जनेश्वर को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed