{"_id":"5e272e508ebc3e4b51755956","slug":"bakewar-kotwal-and-lakhna-outpost-in-charge-suspended-for-leaving-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ने पर गिरी गाज, बकेवर कोतवाल और लखना के चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ने पर गिरी गाज, बकेवर कोतवाल और लखना के चौकी प्रभारी निलंबित
Wed, 22 Jan 2020 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में वाहन चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ देने पर एसएसपी ने बकेवर थाना के प्रभारी निरीक्षक व लखना चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जसवंतनगर थाना पुलिस ने छोड़े गए तीन बदमाशों में दो के साथ एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लखना पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने गत छह जनवरी को चेकिंग के दौरान अपाचे बाइक पर सवार चकरनगर थाना क्षेत्र के नगला जोर गांव निवासी शिवराज सिंह व पिंटू और लवेदी थाना के असदपुरा गांव के राहुल को पकड़ा था। ये लोग बाइक के कागजात नहीं दिखा पाए तो अगले दिन सात जनवरी को बकेवर थाना पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बकेवर थाना निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व लखना चौकी इंचार्ज गणेश गुप्ता ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराए बगैर पकड़े गए तीनों लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। यह मामला भरथना सीओ के समक्ष आया तो जांच की।

पता चला कि अपाचे बाइक भवानीपुरा जसवंतनगर स्थित राधिका पेट्रोल पंप से चोरी की गई है। इसकी जसवंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। इस जानकारी पर सीओ भरथना ने एसएसपी आकाश तोमर को दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दी। एसएसपी ने एएसपी ग्रामीण को विस्तृत जांच के आदेश दिए।
एएसपी ग्रामीण ओमवीर ने दोनों पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए अनुशासनहीनता, उदासीनता, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, स्वेच्छाचारिता के आरोपों की पुष्टि की। इस पर एसएसपी आकाश तोमर ने बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला व लखना चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि अपाचे बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज है। इस पर शिवराज सिंह व राहुल समेत एक अन्य आरोपी औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव निवासी सुनील पुत्र जनेश्वर को गिरफ्तार किया गया है।