{"_id":"5df8ac748ebc3e87fe107923","slug":"bakery-caught-fire-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेकरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेकरी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Tue, 17 Dec 2019 04:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Dec 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के कृष्णा मिल कंपाउंड में नारायण बेकरी के कारखाने में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घण्टे में आग पर काबू पाया।
गोविंदनगर के रतनलाल नगर निवासी संजय हरचंदानी की कृष्णा मिल कंपाउंड में नारायण बेकरी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जब कर्मचारी कढ़ाई में तेल डालने लगे तो तेज लपटें उठीं और आग लग गई।
कुछ ही देर में पूरी बेकरी में आग फैल गई। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एफएसओ सुरेंद्र चौबे ने बताया कि आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।