फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bakaaya bhugataan na hone se pradhaanon ke halak mein atakee jaan

बकाया भुगतान न होने से प्रधानों के हलक में अटकी जान

Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bakaaya bhugataan na hone se pradhaanon ke halak mein atakee jaan
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर यानी आज रात को खत्म हो जाएगा। अधिकांश ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों व सामुदायिक शौचालयों का भुगतान न हो पाने से प्रधानों की जान हलक में अटकी हुई है। प्रधान भुगतान के लिए रोज ब्लाक मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक भुगतान नहीं हो सका है। न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला है।
विज्ञापन

पंचायत भवन व सुलभ शौचालय निर्माण योजना प्रधानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विकास खंड की 43 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और 92 गांवों में सुलभ शौचालयों का निर्माण कराया गया था। ज्यादातर का निर्माण पूरा हो चुका है। भुगतान नहीं हो पाया। जमामर्दपुर के प्रधान कमलेश यादव ने बताया कि पंचायत भवन की लागत 15 लाख रुपये, दो यूनिट वाले सुलभ शौचालय की लागत 3.50 लाख, चार यूनिट वाले शौचालय की 4.50 लाख और छह यूनिट वाले शौचालय की लागत 7.50 लाख रुपये है। ज्यादातर तैयार हो गए हैं। शासन के निर्देशों और अफसरों के दबाव के चलते प्रधानों ने निजी संसाधनों से लाखों रुपये खर्च कर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करवाया है। लगभग सभी गांवों में पंचायत भवन और सुलभ शौचालय तैयार हो चुके हैं। शासन से अभी तक आधी ही धनराशि खातों में भेजी गई। बाकी धनराशि लटकी हुई है।
विज्ञापन

प्रधान महेश कमल ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर की मध्य रात्रि को समाप्त हो जाएगा। शासन से अभी कोई स्पष्ट गाइड लाइन नहीं भेजी गई है। अगर ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होते हैं तो अब तक खर्च की गई धनराशि अटक जाएगी। इस संबंध में एडीओ पंचायत मृदुल दुबे ने बताया कि अभी शासनादेश नहीं मिला है। इससे स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed