फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bahraich-Banda road will be widened PWD action illegal construction demolished with bulldozer

Fatehpur: बहराइच-बांदा मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पीडब्लूडी की कार्रवाई… बुलडोजर से अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Tue, 10 Dec 2024 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

Fatehpur News: बहराइच-बांदा मार्ग (एसएच-13) के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग मार्ग ने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
Bahraich-Banda road will be widened PWD action illegal construction demolished with bulldozer
अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहराइच-बांदा मार्ग (एसएच-13) के चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग मार्ग किनारे के अवैध निर्माण को हटा रहा है। जिला प्रशासन के मुताबिक ललौली कस्बे में नूरी मस्जिद प्रबंधन समिति ने दो-तीन वर्षों में किए अवैध निर्माण को जिला प्रशासन और लोक निर्माण की संयुक्त टीम ने सौहार्दपूर्ण तरीके से हटा दिया है।

विज्ञापन

मौके पर कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बरकरार है। ललौली कस्बे स्थित नूरी मस्जिद  प्रबंधन समिति को मार्ग पर अवैध निर्माण के संबंध में लोक निर्माण विभाग द्वारा 17 अगस्त को नोटिस दी गई थी। 24 सितम्बर को ललौली कस्बे स्थित अवैध निर्माण को अभियान चलाकर लोक निर्माण विभाग द्वारा हटाया गया था।

विज्ञापन

बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाया
मस्जिद प्रबंधन समिति ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय लिया था। लेकिन अवैध निर्माण न हटाए जाने पर मंगलवार को जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने क कार्रवाई शुरू की। सुबह से ही पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे और बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाया गया। इस दौरान लोगों को सौ मीटर दूर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed