फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bag stuck in pickup, student dragged for 20 meters, death

दर्दनाक हादसा: पिकअप में फंसा बैग, 20 मीटर तक घिसटा छात्र, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 07 Feb 2023 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 12:35 AM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में छात्र की मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है। स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र का बैग पिकअप के डाला में लगे हुक में फंस गया। इससे छात्र 20 मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
bag stuck in pickup, student dragged for 20 meters, death
लक्ष्मण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शेरपुर-तरौंदा मार्ग पर सोमवार की सुबह पैदल स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र का बैग पिकअप के डाला में लगे हुक में फंस गया। इससे वह 20 मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद पिकअप का पिछला पहिया ऊपर से गुजरने से मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों ने पिकअप व चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रनियां के चिटीकपुर निवासी देशराज का बेटा लक्ष्मण उर्फ पवन (8) परिषदीय स्कूल में पढ़ता है। सोमवार को वह बड़ी बहन चांदनी के साथ स्कूल जा रहा था। उसी दौरान हाईवे से शेरपुर गांव की ओर जा रहे पिकअप के डाला में लक्ष्मण का बैग फंस गया। इससे वह पिकअप में फंसकर करीब 20 मीटर तक घसीटता चला गया। इसी दौरान सड़क पर गिरने पर पिकअप का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर चालक व पिकअप को पकड़ लिया और रनियां थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल लक्ष्मण को पीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में लक्ष्मण की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बहन और राहगीर चिल्लाते रहे, चालक ने नहीं रोकी पिकअप
लक्ष्मण के पिकअप में फंसने के बाद बहन चांदनी से वाहन रोकने से लिए शोर मचाया, लेकिन चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। इस पर चांदनी भाई की जान बचाने के लिए पिकअप के पीछे दौड़ी तो राहगीर भी शोर मचाते हुए दौड़े पड़े। इसके बाद भी चालक ने पिकअप नहीं रोकी। इसी बीच लक्ष्मण सड़क पर गिरा गया। चांदनी की आंखों के सामने ही लक्ष्मण पर पिकअप का पिछला पहिया चढ़ गया।

विज्ञापन

पांच बहनों के बीच अकेला था लक्ष्मण
लक्ष्मण पांच बहनों के बीच अकेला और सबसे छोटा था। चांदनी ने बताया कि पिता देशराज काफी दिनों से बीमार है। उनका हैलट से जुड़े एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को पिता अस्पताल से आए है। वहीं, इकलौते बेटे लक्ष्मण की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मां रामा देवी, बहनें आरती, सुनीता, प्रीति, चांदनी और रोशनी सब बिलख पड़ीं। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया। बहनों ने कहा कि लक्ष्मण की मौत के बाद वह किसे भाई कहेंगी और राखी बांधेंगी।
विज्ञापन

आटा लेकर चुर्री फैक्टरी जा रहा था पिकअप चालक
अकबरपुर के मुरीदपुर गांव निवासी चंद्रपाल गांव के ही पारस का पिकअप चलाता है। वह सोमवार को रनियां की एक मिल से पिकअप पर आटा लादकर क्षेत्र स्थित एक चुर्री फैक्टरी में जा रहा था। इसी दौरान पिकअप से हादसा हो गया। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि डाला के हुक में बच्चे का बैग फंस गया है इसका उसे पता नहीं चला। लोगों के चिल्लाने पर उसने पिकअप को रोका, लेकिन तब तक बच्चा पिछले पहिये के नीचे आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed