{"_id":"6931f7541a2b4fa6b10f751f","slug":"badminton-competition-seven-teams-advanced-to-the-quarterfinals-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1349790-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता : सात टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता : सात टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
कानपुर। बार एसोसिएशन लॉन में पं. रामकुमार शुक्ल की स्मृति में महिला अधिवक्ता बैडमिंटन नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। अधिवक्ता यशु शुक्ला की ओर से अपने बाबा की स्मृति में आयोजन कराया जा रहा है।
बुधवार को अपर जिला जज सपना त्रिपाठी व विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट शुचि श्रीवास्तव ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। पहले दिन पांच मैच खेले गए थे जबकि गुरुवार को दूसरे दिन सात मैच खेले गए।
पहले मैच में सताक्षी अवस्थी और प्रीति सिंह, दूसरे में अंजना मिश्रा और आशा गुप्ता, तीसरे में श्रेया सिंह भदौरिया और सूफिया नाज, चौथे में रत्ना द्विवेदी और पूजा यादव, पांचवें में कंचन गुप्ता और अंजू पाल, छठे में ज्योति और रानी देवी व सातवें में रश्मि देवी और गीता गौतम विजयी रहीं।
विज्ञापन
शुक्रवार को चार लीग मैच और खेले जाएंगे इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। गुरुवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा और एडीजीसी सरला गुप्ता ने टॉस करके मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में गौरांग त्रिवेदी, हिमांशु दीक्षित, धीरेंद्र सेंगर, राजकुमार पोरवाल, प्रतीक त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।