फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Badminton competition at Ragendra Swaroop Sports Academy Rushank and Anshika won the match by a big margin

Kanpur: रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन प्रतियोगिता, रुषांक-अंशिका ने बड़े अंतर से जीते मुकाबले

Sat, 11 Jan 2025 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Jan 2025 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता चल रही है। पहले दिन अंडर-13 बालक, बालिका वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन
Badminton competition at Ragendra Swaroop Sports Academy Rushank and Anshika won the match by a big margin
रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में तीन दिवसीय कानपुर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें शहर के 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन शुक्रवार को अंडर-13 बालक, बालिका वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन

उद्घाटन मुख्य अतिथि सीनियर फिजिशियन डॉ. विपिन श्रीवास्तव, केडीबीए के चेयरमैन सुशील गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट महीप सक्सेना ने किया। मैच कंट्रोलर कमलेश यादव, प्रतियोगिता सचिव आशीष कुमार राजपूत और रेफरी शैफाली अवस्थी रहीं। यहां पर केडीबीए के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष झा, कोषाध्यक्ष केशव द्विवेदी, हेमंत तिवारी, गगन बाजपेई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-13 बालक वर्ग में हम्माद खान ने हरजस सिंह को 30-22, अरनव ओबेरॉय ने अथर्व श्रीवास्तव को 30-8, श्रेष्ठ तिवारी ने वनिज गुप्ता को 30-24, अथर्व शंकर दीक्षित ने मोहम्मद आजब खान को 30-19, प्रियम राजवंशी ने अर्श गुप्ता को 30-28, मुदित मोहन ने जयराज को 30-26, रुषांक मेहरोत्रा ने कियान भाटिया को 30-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में सान्वि भाटिया ने अस्मिता सिंह को 30-26, अंशिका गुप्ता ने आर्या सोनी को 30-7, उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव ने पीहू राजवंशी को 30-16 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अदिति मिश्रा ने समृद्धि सोनकर को 30-17, अंशिका गुप्ता ने उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव को 30-17, मुजैना ने आराध्या यादव को 30-25, रिद्धि सिन्हा ने सिद्धि झा को 30-29, आदित्री कटियार ने तनिष्का पटेल को 30-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed