{"_id":"5bdca14abdec221c33788e38","slug":"badamash-injured-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुरः पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, सिपाही भी घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर: लूट करने निकले शातिर 25 हजार के इनामी सिराज और उसके साथी नसरू उर्फ नासिर की शुक्रवार रात किदवईनगर के बरगदिया चौराहे के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसमें बदमाश सिराज दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही के भी दाहिने हाथ में गोली लगी। दोनों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दूसरा बदमाश नसरू बाइक लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। दोनों शादाब उर्फ खड़खड़ गैंग के बदमाश हैं।
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बताया कि एसएसपी की सर्विलांस टीम से पता चला था कि दो बदमाश बिना नंबर की बाइक से टाटमिल चौराहे से नौबस्ता की ओर जा रहे हैं। सूचना पर सर्किल के थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया। चेकिंग कर रहे किदवई नगर थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाश सीओडी के जंगल की ओर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने चलती बाइक से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें किदवईनगर थाने में तैनात राष्ट्र पाल गोली लगने से घायल हो गए। दूसरी गोली सिपाही कृष्ण कुमार के बाजू को छूते हुए निकल गई।
इसके बाद पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। साथी बाइक लेकर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम सिराज निवासी फहीमाबाद चमनगंज बताया। बताया कि फरार साथी उसके मोहल्ले का नसरू ही है। वे लोग लूट करने नौबस्ता की ओर जा रहे थे। एसपी ने बताया कि सिराज ने 18 अगस्त को किदवई नगर-एच टू में दोना पत्तल व्यापारी कमलेश गुप्ता से तमंचे के बल पर पांच लाख की लूट की थी। इस मामले में सिराज की तलाश थी। एसएसपी ने सिराज पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। सिराज के फरार साथी की तलाश की जा रही है।