बारिश से हाहाकारः पलायन को मजबूर हुए कई परिवार, मौतों का सिलसिला जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kanpur: A three-storey building collapsed this morning in Hulaganj, four people have been rescued. No casualties have been reported yet. Police and fire dept are present at the spot. pic.twitter.com/fXHUyKV1vx
— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2018
चौबेपुर ब्लॉक इटरागांव में मक्का की फसल जलमग्न देख किसान को सदमा लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पनकी में घरों में पानी भर जाने की वजह से आक्रोशित लोगों ने पनकी हाईवे किया जाम। पनकी का सुंदर नगर इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। हंगामा कर रहे लोगों को हटाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। नगर निगम के अफसरों के आने के बाद लोगों ने जाम खोला।
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती खेड़ा गांव मे बारिश का पानी भरने से पूरा गांव ही जलमग्न हो गया। लोग पलायन कर के जाने लगे। कुछ लोगों के फसे होने की सूचना ग्रामीणों ने मांगी थी। कोई सरकारी मदद नहीं मिली तो लोग गांव छोड़ने को मजबूर हो गए। मौके पर गई पुलिस की टीम भीषण जलभराव देखकर गांव के अंदर नहीं पहुंच सकी।