फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bad atmosphere in the country since 60 years

देश का माहौल तो 60 साल से खराब

Sat, 28 Nov 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bad atmosphere in the country since 60 years
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने आमिर खान के डर लगने के बयान पर कहा है कि डर लगता है या नहीं, यह तो आमिर ही बता सकते हैं। जो लोग अवार्ड वापस कर रहे हैं या फिर देश के माहौल पर बात कर रहे हैं, उन्हें जानना चाहिए कि यह माहौल तो पिछले 60 सालों है लेकिन लोग अब बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बुखारी ने नगर विकास मंत्री आजम खां पर करारा हमला बोला। गंगा और गाय पर आजम खां के सकारात्मक रुख पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आजम को किसी से मुहब्बत नहीं हो सकती है। पूरे देश में गोहत्या पर रोक है, लेकिन रामपुर में गाय काटकर बेची जा रही हैं। गाय पर हिंदुओं की आस्था है। इसलिए गोहत्या पर पाबंदी का सख्ती से पालन हो। गाय बेचने, खरीदने और काटने वालों पर बराबर की कार्रवाई हो। वह शुक्रवार को सिविल लाइंस के एक मैरिज हाल में अपनी भांजी के निकाह में आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां की वजह से समाजवादी पार्टी 2017 में विधानसभा चुनाव हारेगी। आजम से हिंदू और मुस्लिम, सभी नाराज हैं। वह भी अगले विधानसभा चुनाव में सपा का खुलकर विरोध करेंगे। अगर मुलायम सिंह यादव ने आजम खां को हटा दिया तो यूपी में आतिशबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार को खत लिखकर मुलायम सिंह को वादाखिलाफी याद दिलाई है। अब वक्त आ गया है कि रामपुर की जनता सड़कों पर आकर आजम का विरोध करेगी। मुलायम को दिल्ली में आजम ने इस्तीफा दिया और गाजियाबाद से वापस आकर इस्तीफा वापस ले लिया। थूक कर चाटने का काम किया है। अमर सिंह से आजम खां को डर लगता है। आजम का कद अब यूपी सरकार में बौना हो गया है।


केंद्र की सरकार विकास और अच्छे दिन के नारे पर आई थी। भड़काऊ बयानबाजी की वजह से भाजपा बिहार हार गई। यूपी में सपा और बसपा की लड़ाई है। एआईएमआईएम की हैसियत बिहार चुनाव से पता चल गई। वह भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के हिमायती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed