{"_id":"bb0f9ce10ee76be29a13df78a5a32937","slug":"baby-will-soon-bye-bye-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी' को जल्द होगी बॉय-बॉय!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी' को जल्द होगी बॉय-बॉय!
अमर उजाला कानपुर
Updated Fri, 30 Jan 2015 03:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर(ब्यरो)। पिछले दिनों नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार की जांच को लेकर बनाई बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में पार्टी पार्षद दल के नेता कमल शुक्ल बेबी को दोषी बताया गया है। जांच कमेटी ने बेबी को पार्षद दल के नेता पद से हटाने की संस्तुति की है। बता दें कि कार्यकारिणी चुनाव में कांग्रेस की तरफ से दो प्रत्याशी सुरजीत और अब्दुल जब्बार को उतारा गया था। जिसमें दोनों हार गए थे। सपा और भाजपा कोे जीत हासिल हुई थी।
कांग्रेेस के कुल 23 पार्षद हैं। कार्यकारिणी चुनाव में उतारे गए दोनों प्रत्याशियों में से एक को पांच और दूसरे को मात्र छह वोट ही मिले। जांच कमेटी की तरफ से की गई पूछताछ में सभी ने वोट देने की बात कही थी। करीब पांच दिनों तक चली जांच पड़ताल के बाद अब जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेता पार्षद दल कमल शुक्ल बेबी अपने सभासदों को एकजुट करने में असफल रहे हैं। जिसकी वजह से ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को भेजी गई रिपोर्ट में भी कहा गया है कि पार्षद दल नेता ने कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान और उसके पहले कभी भी पार्टी के सभासदों के साथ बैठकर कोई योजना नहीं बनाई, न ही निगम बोर्ड की बैठकों में प्रस्तावों को लेकर कोई चर्चा की। इस संबंध में जब कांग्रेस शहर अध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में प्रदेश कमेटी से भी चर्चा की जाएगी।
जांच कमेटी के पदाधिकारी
पूर्व पार्षद ललित श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मदन लाल भाटिया, मो. इसहाक, विजय नारायण और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी श्रीश पाण्डेय।हंगामे की रिपोर्ट भी प्रदेश इकाई को भेजी पिछले दिनों कांग्रेस के मनरेगा सम्मेलन में कमल शुक्ल बेबी की तरफ से किए गए हंगामे पर नाराज पार्टी ने एक रिपोर्ट बनाकर प्रदेश इकाई को भेजी है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष से इस संबंध में फैसला लेने की बात कही गई है। शहर इकाई अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के अनुसार हंगामे की घटना के बाद आयोजित शहर कमेटी की बैठक में फैसला किया गया था कि इस तरह से अनुशासन भंग करने वाले नेताओं की नकेल कसी जाएगी। इसी कड़ी में एक रिपोर्ट प्रदेश इकाई को भेजी गई है।