{"_id":"6afb691710f3eb12230bf9e1","slug":"baby-builder-bail-plea-also-rejected-kanpur-news-c-12-1-knp1012-1714630-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बेबी बिल्डर की जमानत अर्जी भी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बेबी बिल्डर की जमानत अर्जी भी खारिज
विज्ञापन
कानपुर। कारोबारी को बंधक बनाकर धोखे से संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने के मामले में जेल गए बृजेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर की जमानत अर्जी भी अपर जिला जज सप्तम देवकांत शुक्ला ने खारिज कर दी है। इसके पहले मामले के दो अन्य आरोपियों सुयश अस्थाना और रमित मिश्रा उर्फ श्रीराम की जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। सुयश के पिता बिल्डर अनूप अस्थाना की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई 19 नवंबर को होनी है।
कारोबारी प्रणवपत सिंघानिया ने 24 अक्तूबर को स्वरूपनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि बिल्डर अनूप अस्थाना, उसके बेटे सुयश, व्यापारी श्रीराम उर्फ रमित मिश्रा, बृजेंद्रनाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर ने उन्हें कई महीनों तक दो होटलों में बंधक बनाकर रखा। नशे का आदी बना दिया। नशे की हालत में उनकी करोड़ों रुपये की संपत्तियों की औन-पौने दाम में रजिस्ट्री करवा ली। मामले में सुयश, रमित व बृजेंद्र को जेल भेजा गया था। (संवाद)
फर्जीवाड़ा करने में चार की जमानत अर्जियां खारिज
कानपुर। परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के मामले में चार आरोपियों की जमानत अर्जियां अपर जिला जज सप्तम देवकांत शुक्ला ने खारिज कर दी हैं। आईबीपीएस द्वारा 22 अगस्त को सहभागी सहकारी क्षेत्र के बैंकों में परिवीक्षाधीन अधिकारी या प्रबंध प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर शारीरिक अक्षमता प्रमाण पत्र बनवाकर पेशेवर अभ्यस्त स्क्राइब्स (श्रुत लेखकों) के जरिये बेरोजगारों से धन उगाही कर नौकरी दिलाने का सिंडीकेट चलाने का आरोप है। मामले में सचेंडी इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार राय ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में जेल भेजे गए बिहार निवासी मनोरंजन कुमार, नई दिल्ली के अशोकनगर निवासी राजू कुमार गुप्ता, बिहार निवासी सुरजीत कुमार सिंह व चकेरी के हरजेंदरनगर निवासी अवनीश यादव की ओर से जमानत अर्जियां दाखिल की गई थीं। (संवाद)