कानपुर: चलती ट्रेन में शुरू हुई प्रसव पीड़ा, महिला यात्रियों की मदद से बच्चे को दिया जन्म
टीटीई ने तत्काल कानपुर सेंट्रल स्टेशन को इसकी जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची वहां मौजूद डाॅ. सैफ ने महिला को अटेंड किया और जच्चा-बच्चा के स्वस्थ रहने पर उन्हें डफरिन अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं बेटे को पाकर फूल कुमारी के घर खुशियां छा गई।