Kanpur: बाबूपुरवा पुलिस ने किया धाराओं में खेल, लूट की वारदात को चोरी में किया दर्ज, जानिए पूरा मामला
Kanpur Crime: जांच करने वाली एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी थी। उसमें आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में झकरकटी बस अड्डे पर महिला से बदमाश ने मंगलसूत्र लूट लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बाबूपुरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में धाराओं में खेल कर दिया। लूट को चोरी में दर्ज किया है। चकेरी के शिवकटरा पानी की टंकी के नजदीक रहने वाले संजय वर्मा की पत्नी शिल्पी रक्षाबंधन के दिन उन्नाव के सफीपुर स्थित अपने मायके जाने के लिए पांच साल के बेटे के साथ झकरकटी बस अड्डे पहुंची थी।
इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। तभी हरदोई जाने वाली बस में चढ़ रही शिल्पी के गले से किसी ने मंगलसूत्र छीन लिया। पहले पीड़िता की गुहार को अनसुना करने वाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर उसे तलाश लिया।
लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान धाराओं में खेल कर दिया। पीड़िता और उसके पति का कहना था कि भीड़ के दौरान उसके गले से मंगलसूत्र पीछे से खींचा गया, लेकिन पुलिस ने मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज कर दिया। इस मामले में भी पुलिस को लापरहवाही देखने को मिल रही है।
डकैती को चोरी में दर्ज करने पर गोविंदनगर से निलंबित हुए थे अनूप सिंह
बाबूपुरवा थाने के प्रभारी अनूप सिंह धाराओं में खेल के मामले में पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ साल पहले गोविंदनगर थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी। आला अधिकारी पहुंचे और घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
एडीसीपी दक्षिण बोलीं- आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है
लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी रहे अनूप सिंह ने केस चोरी की धारा में दर्ज कर लिया। मामले ने तूल पकड़ा, तो निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी हुई। जांच करने वाली एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी थी। उसमें आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।