फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babupurwa police played with the sections, registered the robbery as theft, know the whole matter

Kanpur: बाबूपुरवा पुलिस ने किया धाराओं में खेल, लूट की वारदात को चोरी में किया दर्ज, जानिए पूरा मामला

Mon, 04 Sep 2023 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

Kanpur Crime: जांच करने वाली एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी थी। उसमें आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। बता दें कि पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में झकरकटी बस अड्डे पर महिला से बदमाश ने मंगलसूत्र लूट लिया था।

विज्ञापन
Babupurwa police played with the sections, registered the robbery as theft, know the whole matter
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बाबूपुरवा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में धाराओं में खेल कर दिया। लूट को चोरी में दर्ज किया है। चकेरी के शिवकटरा पानी की टंकी के नजदीक रहने वाले संजय वर्मा की पत्नी शिल्पी रक्षाबंधन के दिन उन्नाव के सफीपुर स्थित अपने मायके जाने के लिए पांच साल के बेटे के साथ झकरकटी बस अड्डे पहुंची थी।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. आरके स्वर्णकार बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। तभी हरदोई जाने वाली बस में चढ़ रही शिल्पी के गले से किसी ने मंगलसूत्र छीन लिया। पहले पीड़िता की गुहार को अनसुना करने वाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर उसे तलाश लिया।
विज्ञापन

लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान धाराओं में खेल कर दिया। पीड़िता और उसके पति का कहना था कि भीड़ के दौरान उसके गले से मंगलसूत्र पीछे से खींचा गया, लेकिन पुलिस ने मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज कर दिया। इस मामले में भी पुलिस को लापरहवाही देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती को चोरी में दर्ज करने पर गोविंदनगर से निलंबित हुए थे अनूप सिंह
बाबूपुरवा थाने के प्रभारी अनूप सिंह धाराओं में खेल के मामले में पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ साल पहले गोविंदनगर थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को घर में बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी। आला अधिकारी पहुंचे और घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

एडीसीपी दक्षिण बोलीं- आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है
लेकिन तत्कालीन थाना प्रभारी रहे अनूप सिंह ने केस चोरी की धारा में दर्ज कर लिया। मामले ने तूल पकड़ा, तो निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी हुई। जांच करने वाली एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी थी। उसमें आगे क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed