फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babupurava violence: Petition filed will be heard tomorrow

बाबूपुरवा हिंसा: विवेचक ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, दायर याचिका पर कल होगी सुनवाई

Wed, 15 Jan 2020 05:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 15 Jan 2020 05:02 AM IST
विज्ञापन
Babupurava violence: Petition filed will be heard tomorrow
नागरिकता कानून पर कानपुर के बाबूपुरवा में भड़की थी हिंसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर याचिका में मंगलवार को विवेचक बाबूपुरवा इंस्पेक्टर तलब हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने अपना जवाब रखा।
विज्ञापन


तीन प्रदर्शनकारियों की मौतों समेत घायलों व गिरफ्तार किए गए आरोपियों समेत पूरी जानकारी कोर्ट को दी। हिंसा में तीन प्रदर्शनकारियों आफताब, रईस व सैफ की गोली लगने से मौत हुई थी। वहीं दस अन्य गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन


पूरे मामले में दो जनहित याचिकाएं हाईकोर्ट इलाहाबाद व एक याचिका हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल हुई थी। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर राजीव सिंह मामले के विवेचक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अपना जवाब दाखिल कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। अन्य दोनों याचिकाओं पर सुनवाई 16 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed