फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babuli kol Gang Threat to Rail Property

बबुली कोल गैंग से रेल संपत्ति को खतरा

Tue, 01 Aug 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Babuli kol Gang Threat to Rail Property
डेमो
रेलकर्मी का अपहरण होने के बाद मप्र सतना आरपीएफ के कमांडेंट व असिस्टेंट कमांडेंट ने मारकुंडी थाने में चित्रकूट पुलिस के साथ बैठकर रणनीति बनाई। इसके बाद दस्यु प्रभावित क्षेत्रों के रेल फाटक और स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने माना है कि इस क्षेत्र में रेल संपत्ति को सबसे बड़ा खतरा डाकू बबुली कोल गैंग से ही है। सोमवार को आरपीएफ के कमांडेंट अनिल भालेराव और असिस्टेंट कमांडेंट केसी मुदिलयार ने मारकुंडी थाने में एंटी डकैती टीम व थाना पुलिस के साथ बैठक कर अपहृतों को छुड़ाने की रणनीति बनाई। 
विज्ञापन


इसके बाद आरपीएफ टीम ने टिकरिया, बांसा पहाड़, बराहमाफी, मारकुंडी स्टेशन के आसपास के रेल फाटक और स्टेशन का निरीक्षण कर माना कि डाकू बबुली कोल गैंग से रेलकर्मियों व रेल संपत्ति को खतरा है। आरपीएफ कमांडेंड ने बताया कि यही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इससे पहले ही मंगलवार को बबुली कोल गैंग के द्वारा दोनों को रिहा किए जाने की खबर सामने आ गई। लेकिन अभी भी रेलवे को बबुली कोल गिरोह से आगे के लिए सतर्क रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed