{"_id":"5d83d2f18ebc3e93d33e61f7","slug":"babuli-kol-gang-robber-sohan-caught-by-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बबुली गैंग के इनामी डाकू सोहन को मुठभेड़ में दबोचा, लवलेश के मारे जाने के बाद असलहे लेकर भागा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबुली गैंग के इनामी डाकू सोहन को मुठभेड़ में दबोचा, लवलेश के मारे जाने के बाद असलहे लेकर भागा था
Fri, 20 Sep 2019 12:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
डाकू सोहन कोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के गैंग सरगना बबुली कोल और लवलेश के मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद असलहों संग भागे एक लाख के इनामी सोहन कोल को यूपी की चित्रकूट पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मानिकपुर के कल्याणपुर के जंगल में मुठभेड़ के बाद एक राइफल संग दबोच लिया।
एक डकैत भाग निकला। सोहन की निशानदेही पर जंगल से दो आटो सेमी राइफल, सौ से ज्यादा कारतूस और 20 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि जो हथियार मिले हैं, वो डाकू गया बाबा और ददुआ के समय के हैं। सोहन पर सात मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी मनोज कुमार झा के कार्यालय में चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 15 सितंबर की रात मध्यप्रदेश पुलिस संग मुठभेड़ में मारे गए छह लाख के इनामी बबुली कोल व एक लाख 80 हजार के इनामी लवलेश के गैंग के कई सदस्य असलहों के साथ भाग गए थे।
इनमें पकड़ा गया डाकू सोहन भी था। डकैतोें की तलाश मानिकपुर, मारकुंडी व बहिलपुरवा थाना पुलिस संग एंटी डकैती टीमें कर रहीं थीं। सुबह साढे़ 11 बजे कल्याणपुर जंगल में सूचना पर जब पुलिस टीमें पहुंची तो डकैतों ने फायरिंग कर दी। दोनों ओर से तीन राउंड फायरिंग हुई।
बहिलपुरवा थाने के घाटाकोलान निवासी सोहन कोल उर्फराजा भइया बबुली गैंग का हार्डकोर सदस्य था। डीआईजी ने बताया कि बबुली गैंग के फरार डकैत असलहों को पहाड़ों में छिपाकर फिर नया गैंग बनाने की तैयारी कर रहे थे। मुठभेड़ के दौरान भागा डकैत छोटा भइया है। सोहन को रिमांड पर लेकर पुलिस और कई राजफाश करेगी। डीआईजी ने पुलिस टीम को 15 हजार और एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।