{"_id":"69a7234e989d1f795b0c6a85","slug":"babitas-half-century-helped-uttar-pradesh-beat-odisha-by-seven-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-142774-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बबिता की अर्द्धशतकीय पारी से यूपी ने उड़ीसा को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बबिता की अर्द्धशतकीय पारी से यूपी ने उड़ीसा को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
बबिता
- फोटो : स्वयं
कानपुर। बीसीसीआई की वुमंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के बीच खेले गए मुकाबले में यूपी ने सात विकेट से जीत दर्ज की। फिरोजाबाद की सोनम यादव की शानदार गेंदबाजी और कानपुर की बबिता यादव की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी टीम की जीत का आधार बनी।
पुणे स्थित डेक्कन जिमखाना क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में उड़ीसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उप्र की सधी गेंदबाजी के आगे उड़ीसा की पूरी टीम 49.2 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। उड़ीसा की ओर से आलिप्स ने सर्वाधिक 48 और अनन्या मिश्रा ने 21 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की ओर से सोनम यादव ने चार, खुशी त्यागी ने दो जबकि संध्या छेत्री, भारती सिंह और सोनाली सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया।
159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत संभली हुई रही। बबिता यादव ने 104 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्हें निशी कश्यप 37 रन का अच्छा साथ मिला। यूपी ने 33.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 162 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। गेंदबाजी में उड़ीसा की ओर से अनन्या मिश्रा और ज्योति ने एक-एक विकेट लिया। 16 ओवर शेष रहते जीत दर्ज करने वाली उत्तर प्रदेश को चार अंक प्राप्त हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बबिता यादव को वुमन ऑफ द मैच चुना गया। उत्तर प्रदेश का अगला मुकाबला पांच मार्च को बंगाल के साथ होगा।