फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babita and Ekta lead Kanpur Red to victory

Kanpur News: बबीता और एकता ने कानपुर रेड को दिलाई जीत

Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Babita and Ekta lead Kanpur Red to victory
कानपुर। चौथी डॉ. गौर हरि सिंहानिया महिला राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता (स्पार्क कप-2026) में कानपुर रेड टीम ने शानदार प्रदर्शन कर गाजीपुर मंडल को 88 रन से हराया। टीम की जीत में बबीता यादव के नाबाद शतक और एकता सिंह के हरफनमौला खेल ने अहम भूमिका निभाई। टाटमिल स्थित लोको स्टेडियम में कानपुर रेड ने 35 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 202 रन बनाए। टीम से बबीता यादव ने शानदार 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली जबकि एकता सिंह ने 89 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं गाजीपुर मंडल की टीम 33.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम से आकांक्षा ने 39 और गीतांजलि सिंह राजपूत ने 36 रन बनाए। कानपुर रेड की गेंदबाजी में सिद्धि सिंह राजावत ने चार विकेट झटके, एकता सिंह और सिद्धि मिश्रा ने दो-दो विकेट लिए। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए एकता सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार यूपीसीए की चयनकर्ता सीमा सिन्हा ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed