{"_id":"6ab43db6f37102ac0704a7fb","slug":"baba-mahakals-palki-yatra-taken-out-devotees-danced-with-joy-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1660551-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली, झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली, झूमे भक्त
विज्ञापन
कानपुर। श्री बाबा दिल्लेश्वर नवयुवक संघ की ओर से 26वें वार्षिकोत्सव पर बुधवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शाम 4:30 बजे भोलेनाथ का महाकाल स्वरूप में शृंगार-पूजन कर पालकी में विराजमान कराया गया। 101 महिलाएं मंगल कलश व केसरिया पताका लेकर भजन मंडली में शामिल रहीं। यात्रा में गणपति, श्री बांके बिहारी, श्याम खाटू और वीरभद्र की झांकियां रहीं। उज्जैन महाकाल भक्त मंडल के डमरू ग्रुप ने आकर्षण बढ़ाया। हर्ष गौड़, ऋषभ दीवाना और अभिषेक शुक्ला के भजनों पर भक्त झूम उठे।
यात्रा दिल्लेश्वर मंदिर महेश्वरी मोहाल से शुरू होकर कमला टावर, सालासर बालाजी मंदिर, सिरकी मोहाल, लाठी मोहाल, बजाजा जनरलगंज, जैन मंदिर चौराहा, नया गंज, बिरहाना रोड, फीलखाना, संगम लाल मंदिर, बीच वाला मंदिर मेस्टन रोड, चौक सर्राफा होते हुए महेश्वरी धर्मशाला चावल मंडी पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। यात्रा में एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक अभिताभ बाजपेई, जतिन कुमार गौड़, ह्रदेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र विश्नोई, सर्वेश गौड़, शिवम गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, अभिषेक द्विवेदी, कृष्णा गौड़, मैजिक ओमर, उत्कर्ष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)