{"_id":"5f57dd18f1c6415b037e16d2","slug":"ba-student-commits-suicide-police-gets-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा ने की खुदकुशी, मरने से पहले लिखा- अगर तुम नहीं आए तो इतना दूर चली जाऊंगी कि कभी देख नहीं पाओगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा ने की खुदकुशी, मरने से पहले लिखा- अगर तुम नहीं आए तो इतना दूर चली जाऊंगी कि कभी देख नहीं पाओगे...
Wed, 09 Sep 2020 01:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में शादी का वादा कर प्रेमी के मुकरने के बाद सोमवार को आत्महत्या करने वाली बीए की छात्रा के घर से पुलिस को एक प्रेमपत्र बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने लिखा है कि ‘अगर तुम इस बुधवार को अपनी दीदी को लेकर घर नहीं आए तो तुमसे इतनी दूर चली जाऊंगी कि फिर कभी मुझे देख नहीं पाओगे...।
मम्मी हमारी शादी के लिए तैयार नहीं है, लेकिन इज्जत बचाने के डर से समझौता करने को तैयार हुई हैं। मैं चाहती हूं कि तुम नौकरी करने लगो, शराब पीना छोड़ दो और शादी करके मेरे साथ रहो।नौबस्ता केशवनगर निवासी ज्योति तिवारी (23) के अपने मकान मालिक अन्नू अवस्थी से दो साल से प्रेम संबंध थे।
सोमवार को अन्नू को शादी के लिए कोर्ट पहुंचना था लेकिन उसका सुबह से ही फोन बंद जाता रहा। इससे आहत होकर ज्योति ने फांसी लगा ली थी। मंगलवार को पुलिस को जो ज्योति का पत्र मिला है, वह करीब दो सप्ताह पहले का लिखा है।
विज्ञापन
तीन पन्ने के इस पत्र में ज्योति ने लिखा है कि ‘तुमने भगवान को साक्षी मानकर मेरी मांग भरी थी। घर वालों को दुखी नहीं देखना चाहती हूं, लेकिन मैं तुम्हें भी नहीं छोड़ सकती हूं। इससे पता चलता है कि परिजनों के मान जाने के बाद भी अन्नू लगातार ज्योति को धोखे में रखे था। भाई अतुल ने बताया कि उसने अन्नू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।