{"_id":"5e6104a68ebc3eeb447a1cbf","slug":"ba-girl-student-hanged-herself-in-the-room-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: बीए की छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पिता के साथ रहकर कर रही थी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: बीए की छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पिता के साथ रहकर कर रही थी पढ़ाई
Thu, 05 Mar 2020 08:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
महोबा कोतवाली के ग्राम पचपहरा में बीए की छात्रा ने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। ग्राम पचपहरा निवासी रोहिणी (19) पुत्री परमेश्वरी दयाल बीए की छात्रा थी।
वह अपने पिता के साथ ललितपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पिता ललितपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले रोहिणी अपने गांव आई थी। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए, तभी छात्रा ने कमरे में जाकर पंखे के छल्ले से फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो छात्रा को फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मामले की सूचना तत्काल शहर कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।