फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Tech student suicide case: accused in custody, police unable to gather evidence

बीटेक छात्र के खुदकुशी का मामला: हिरासत में आरोपी, साक्ष्य नहीं जुटा पा रही पुलिस

Thu, 17 Dec 2020 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
B.Tech student suicide case: accused in custody, police unable to gather evidence
मृतक सत्यम अवस्थी - फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी गंगागंज निवासी बीटेक छात्र सत्यम अवस्थी (21) के खुदकुशी करने की गुत्थी उलझ गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी तक आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर से भी कोई अहम तथ्य पुलिस को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज सकती है। सत्यम ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसने सुसाइड नोट में एक महिला मित्र के अलावा तीन दोस्त शुभम कुशवाहा, नितिन मिश्रा और आकाश तिवारी पर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन


एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि अश्लील फोटो खींचकर सत्यम को चारों ने ब्लैकमेल किया लेकिन इसके संबंध में अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। चारों की आपस में फोन पर एक आध बार ही बातचीत होने की पुष्टि हुई है। अभी आरोपों की पुष्टि नहीं हो पा रही है। पुलिस सुबूत की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप 
सत्यम के ममेरे भाई ने पनकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। एक क्षेत्रीय पूर्व पार्षद की इसमें मिलभीगत है। यही वजह है कि दो दिन से आरोपियों को थाने में बैठाए हैं, जेल नहीं भेजा। हालांकि इस पर पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए उनसे अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मृतक के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। 

परिजनों की जानकारी में निकली रकम
सुसाइड नोट में सत्यम ने लिखा है कि आरोपियों को दो लाख रुपये दे चुका है। आरोपी अब और रकम मांग रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सत्यम अपने नाना का बैंक खाता खुद ऑपरेट करता था। कुछ दिन पहले खाते से 80 हजार रुपये निकाला गया था। इसकी जानकारी उनके नाना को भी थी। उनके ही अंगूठा लगाने के बाद रकम निकाली गई। रकम आरोपियों को देने संबंधी साक्ष्य भी नहीं मिला है। 

नामजद आरोपियों का जेल जाना तय 
पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया था। मगर वसूली और ब्लैकमेलिंग भी आरोप हैं। एसपी का कहना है कि विवेचना में धारा बढ़ाई जाएगी। नामजद आरोपियों का जेल जाना तय है। अगर आगे कोई सुबूत पुलिस को मिलेगा तो विवेचना में उसको शामिल कर तहकीकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed