फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Ed degree was obtained from Dr. B. A. University in the year 2004-05, final notice of dismissal

डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि से वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री की थी हासिल, अब बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस

Sat, 07 Sep 2019 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Sep 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
B.Ed degree was obtained from Dr. B. A. University in the year 2004-05, final notice of dismissal
बर्खास्त होंगे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2004-05 में बीएड की डिग्री हासिल कर परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नौकरी हासिल करने वाले 30 शिक्षकों को एसआईटी की जांच पूरी होने के बाद बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इन्हें 12 सितंबर तक पक्ष रखने का मौका दिया गया है। इस अवधि के बाद शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर छिबरामऊ के देवपाल सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगाईं के राजीव यादव, प्राथमिक विद्यालय पनगवां के शिवाकांत तिवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय बरामऊ के विपिन कुमार, प्राथमिक विद्यालय विजयी नगला के रमाशंकर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिराहिमपुर के अरविंद कुमार।
विज्ञापन


 

पूर्व माध्यमिक विद्यालय मायापुर्वा के मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय सरसई के राजीव कुमार अरुण, प्राथमिक विद्यालय भैंसियापुर के अनुपम सिंह, प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर की पिंकी, प्राथमिक विद्यालय करनौली के बदन सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर पैठ के सुदीप कुमार, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर की सुमन, उच्च प्राथमिक विद्यालय डडौना के सुनील कुमार।

प्राथमिक विद्यालय नगरिया पथरा की मीनू यादव, प्राथमिक विद्यालय खरगपुर के प्रमोद कुमार वर्मा, प्राथमिक विद्यालय चंदपुरा के योगेंद्र पाल सिंह, प्राथमिक विद्यालय अंतपुर हाथिन के सुनील कुमार द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तारन के मनोज कुमार, प्राथमिक  विद्यालय छिबरामऊ पूर्वी की सीता राजपूत, उच्च प्राथमिक विद्यालय बटेला की नीतू वर्मा।

 

प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के अनंतराम, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर के राजवीर सिंह यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर के विजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय नयापुर्वा के रामदयाल बाथम, प्राथमिक विद्यालय डहलेपुर की सुनीता पाठक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जखा की शुभी यादव, प्राथमिक विद्यालय सिंघपुर मिधौली की सरिता देवी, प्राथमिक विद्यालय भिखनीपुर्वा की निर्मला देवी।

प्राथमिक विद्यालय परतीतपुर्वा की रामकुमारी द्विवेदी को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि इन सभी को इससे पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है। यह अंतिम नोटिस है। 12 सितंबर तक स्पष्टीकरण व साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं। इसके बाद बर्खास्तगी कर दी जाएगी। इनसे रिकवरी भी होगी। अधिकतर शिक्षक 2009 से लेकर 2011 तक के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed