फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayush won in the boys category and Shivani won in the girls category in badminton

Kanpur News: बैडमिंटन के बालक वर्ग में आयुष व बालिका में शिवानी जीतीं

Mon, 01 Sep 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Ayush won in the boys category and Shivani won in the girls category in badminton
ग्रीनपार्क में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते एमए - फोटो : संवाद
कानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस से शुरू हुई के तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन ग्रीनपार्क में बैडमिंटन, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले हुए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एमएलसी विधायक अरुण पाठक ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, रमेश यादव समेत आदि मौजूद रहे।

बास्केटबॉल के फाइनल में ग्रीनपार्क स्टेडियम ए टीम ने बी को 6-4 से हराया। बैडमिंटन के बालक एकल वर्ग में आयुष विजेता और हन्नान अली उपविजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग में शिवानी गुप्ता विजेता और प्रिषा तिवारी उपविजेता रहीं।
विज्ञापन


बालक डबल्स वर्ग में धीमान-अभिषेक विजेता और पंकज जोशी-यश अग्रवाल की जोड़ी उपविजेता रही। बालिका वर्ग में शिवानी गुप्ता-प्रिषा तिवारी विजेता और अनया-रितिका दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथलेटिक्स 50 मीटर दौड़ के अंडर-12 बालक वर्ग में अधिराज मजूमदार प्रथम, उनमुक्त ठाकुर द्वितीय व उज्जवल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अवि प्रथम, प्रेक्षा तिवारी द्वितीय और नमहा तृतीय रहीं।


50 मीटर के अंडर-14 बालक वर्ग में वीर रावत प्रथम और अर्जुन गुप्ता द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में साक्षी सोनकर विजेता, एकता सिंह उपविजेता और वरुनिका विजय तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed