फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayesha Beti helpline created for empowerment of daughters

बेटियों के सशक्तीकरण के लिए आयशा बेटी हेल्पलाइन बनाई, तरका न मिलने की भी कर सकतीं हैं शिकायत

Thu, 11 Mar 2021 01:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ayesha Beti helpline created for empowerment of daughters
सांकेतिक तस्वीर
गुजरात के आयशा प्रकरण केे मद्देनजर ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल ने बेटियों के सशक्तीकरण के लिए आयशा बेटी हेल्पलाइन बनाई है। अगर किसी बेटी का दहेज उत्पीड़न हो रहा हो या उसे किसी और कारणों से सताया जा रहा हो, भाई पिता की संपत्ति से मिलने वाला हक तरका न दे रहे हों तो वह इसकी शिकायत हेल्पलाइन के नंबर पर कर सकती हैं।
विज्ञापन


ऑल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस ने बताया कि हेल्पलाइन पर आने वाले मसलों को पहले बातचीत से हल कराने की कोशिश की जाएगी। अगर सामाजिक दबाव से मसला हल न होगा तो महिला को विधिक कार्रवाई करवाने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन


दहेज रहित शादियों को बढ़ावा देने के लिए, सामूहिक विवाह का प्रचलन बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसके लिए मुस्लिम समाज की विभिन्न बिरादरियों के चौधरियों से राब्ता किया जाएगा। इस संबंध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर से भी बात की गई है। विभिन्न जिलों में भी हेल्पलाइन गठित होंगी। ऑल इंडिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड इस संबंध में महिलाओं में जागरुकता अभियान चलाएगा।  इस संबंध में हैंडबिल होर्डिंग, कमरा बैठकें, अवामी जलसे आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर
हाजी सलीस- 9450140939
हाजी दिलशाद अहमद कुरैशी (व्हॉट्स एप)-9307665500
शकील बुंदेल एडवोकेट- 9936486451
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed