फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Awareness created for immersing Ganesh-Lakshmi in the ground, officials said- do not insult the idols of God

Kanpur: गणेश-लक्ष्मी को भू-विसर्जित करने को किया जागरुक, पदाधिकारी बोले- भगवान की मूर्तियों का अपमान न करें

Sat, 19 Oct 2024 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 12:43 PM IST
सार

Kanpur News: पुरानी मूर्तियों को श्री ओमर वैश्य युवा परिवार व अमर उजाला की ओर से बनाए गए स्टॉलों पर जमा किया जा सकता है। ताकि दीपावली के बाद उनका परमट स्थित काली घाट में विधि-विधान से वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ विसर्जन किया जा सके।

विज्ञापन
Awareness created for immersing Ganesh-Lakshmi in the ground, officials said- do not insult the idols of God
मृर्तियों को भू-विसर्जित करने के लिए जागरुक - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली पर नए गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने बाद पुरानी मूर्तियों को इधर-उधर फेंकने या फिर रखने के स्थान पर उन्हें भू-विसर्जित कर सनातन धर्म को बचाने के लिए शनिवार को लोगों को जागरूक किया गया। यह कार्य श्री ओमर वैश्य युवा परिवार व अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में किदवईनगर स्थित संजय वन में हुआ।

विज्ञापन

इसमें संगठन के सदस्यों ने संजय वन में सुबह के समय व्यायाम करने, खेलने और टहलने आने वाले सदस्यों को एकत्रित कर अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें परिवार के वरुण गुप्ता ने लोगों को बताया कि वह दीपावली में अपनी पुरानी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के अलावा अन्य भगवान की मूर्तियों को पेड़ों के नीचे, मंदिरों के बाहर या फिर ऐसे ही नहर के किनारे न छोड़े, इससे वर्षभर पूजे गए भगवानों का अपमान होने के साथ-साथ हिंदू संस्कृति का अपमान भी होता है।
विज्ञापन

ऐसे में उन पुरानी मूर्तियों को एकत्रित कर उनका सम्मान भूमि विसर्जन करने में सहयोग करें। इसके लिए लोग अपनी पुरानी मूर्तियों को श्री ओमर वैश्य युवा परिवार व अमर उजाला की ओर से बनाए गए स्टॉलों पर जमा करें। ताकि दीपावली के बाद उनका परमट स्थित काली घाट में विधि-विधान से वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ विसर्जन किया जा सके। युवा परिवार के संरक्षक अलंकार ओमर ने जानकारी दी कि मूर्ति एकत्रीकरण के लिए बनाए जाने वाले स्टॉल के संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
इसके लिए अलंकार ओमर 9415135180, तरुण गुप्ता 9839444511, वैभव गुप्ता 9792102177 और उत्कर्ष नाथ गुप्ता 9140050553 पर संपर्क कर सकते हैं। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान संजय वन में प्रचार मंत्री शशांक गुप्ता, उपसंस्थापक व सदस्य हिमांशु गुप्ता, प्रवीण, अनुभव बाजपेई, आरती गुप्ता, गोमती देवी, सवित्री देवी, रानी देवी, तारादेवी, वीना गुलाटी, लीला प्रसाद, लता निगम, मोनू केसरवानी, सृष्टि मथुरिया, कियांश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यहां जमा कर सकते हैं मृर्तियां

  • लाला श्री राम मार्केट, नयागंज
  • श्री जगन्नाथ सेवा समिति महिला मंडल द्वारा मार्बल मार्केट, किदवई नगर
  • महेंद्र प्लाजा, बिरहाना रोड़
  • दवा बाजार, मुन्नीलाल पार्क ,बिरहाना रोड
  • कलक्टर गंज, संतोषी माता मंदिर
  • शनिदेव ट्रस्ट मंदिर, केनाल रोड,
  • कपड़ा कमेटी, जनरल गंज
  • बादशाही नाका
  • नौघरा
  • पद्मनाभम मंदिर , के ब्लॉक, किदवई नगर
  • इलेक्ट्रॉनिक बाजार, मनीराम बगिया
  • ओमर प्रविजन स्टोर, गोविंद नगर
  • बिहारी जी ट्रेडर्स के सामने  बेबी तौकीज, भूसाटोली
  • श्याम सुपारी स्टोर, कमला टॉवर
  • अतुल प्लाई वुड, कोपरगंज
  • गुरुनानक ऑटो मार्केट, गड़रियन पुरवा
  • लखनऊ फाटक, हूलागंज
  • हटिया पार्क
  • अखिलेश जी, गांधीनगर, लक्ष्मण पार्क
  • ट्रांसपोर्ट नगर, सीकेटी मूवर्स, जहाज बिल्डिंग के पास
  • बृहस्पति देव मंदिर, बिरहाना रोड
  • श्री राम नवमी महोत्सव कमेटी (रजिस्टर्ड) लाठी मोहाल श्री जानकी परिवार
  • मिग हेमंत विहार सेक्टर-3 , बर्रा 2
  • संजय वन,किदवई नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed