Kanpur: आज बड़ा चौराहा जाने से बचें, दोपहर तीन से रात 12 बजे तक डायवर्जन, मिनी मैराथन के लिए ये है व्यवस्था
Kanpur News: क्रिसमस डे पर बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं, मिनी मैराथन के चलते वीआईपी रोड व मैनावती मार्ग पर भी यातायात बदला रहेगा।
विस्तार
कानपुर में क्रिसमस डे पर बड़ा चौराहा पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बुधवार दोपहर तीन बजे से रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने लोगों ने अपील की है कि जरूरी न हो, तो बड़ा चौराहा जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
- मेघदूत तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन मेघदूत तिराहा से सरसैया घाट चौराहा, चेतना चौराहा होते हुए जेड स्क्वॉयर मॉल अथवा बड़ा चौराहा की ओर जाएंगे।
- कोतवाली चौराहा, नवीन मार्केट व म्योर मिल तिराहा की ओर से जेड स्क्वायर मॉल अथवा बड़ा चौराहा की ओर जाने वाले वाहन सीधे बड़ा चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन ठग्गू के लड्डू तिराहे से बाएं मुड़कर भार्गव हॉस्पिटल चौराहा से डीजे गेट कचहरी चेतना चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- चेतना चौराहा से कोई भी वाहन डीजे कार्यालय गेट, पुलिस ऑफिस की ओर नहीं जाएगा। ऐसे वाहन चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहा, महिला थाना होते हुए अथवा बड़ा चौराहा से ठग्गू के लड्डू तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- मेघदूत की ओर से सरसैय्या घाट होते हुए बड़ा चौराहा की ओर आने वाली सभी बसें, ऑटो और ई-रिक्शा डीएम कार्यालय गेट से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सरसैया घाट चौराहा से डीएम कार्यालय गेट के मध्य वाहनों को किनारे खड़ा कर सवारियां चढ़ाएंगे और उतारेंगे।
- कारसेट चौराहा, सद्भावना चौराहा व कोतवाली चौराहा से आने वाले ई-रिक्शा व ऑटो सोमदत्त प्लाजा से आगे नहीं जा सकेंगे। सोमदत्त प्लाजा पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां चढ़ाएंगे और उतारेंगे।
- मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा से बड़ा चौराहा व डीजे गेट से ठग्गू के लड्डू तिराहा, सोमदत्त प्लाजा से बड़ा चौराहा तथा कोतवाली चौराहा से बड़ा चौराहा तक नो ई-रिक्शा व ऑटो जोन रहेगा।
- शिवाला तिराहा से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
मिनी मैराथन को लेकर वीआईपी रोड व मैनावती मार्ग पर बदला रहेगा यातायात
एक निजी संस्था की ओर से आयोजित मिनी मैराथन को लेकर बुधवार को वीआईपी रोड व मैनावती मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रूप से लागू रहेगी।
- सरसैया घाट की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें ग्रीन पार्क चौराहा होकर वीआईपी रोड जाना है वह डीएवी तिराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन डीएवी तिराहा से बाएं मुड़कर मधुबन तिराहा, एमजी कॉलेज चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- एमजी कॉलेज चौराहा से वाहन ग्रीन पार्क चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मधुवन तिराहा या सिल्वर्टन तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- सिल्वर्टन तिराहा से वाहन मर्चेंट चैंबर तिराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- आभा नर्सिंग होम तिराहा से वाहन रेव श्री चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन राजीव पेट्रोल पंप चौराहा, छह बंगलिया चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- कंपनी बाग चौराहा से वाहन वीआईपी रोड होकर रानीघाट, रेव श्री चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन राजीव पेट्रोल पंप आभा नर्सिंग होम, छह बंगलिया होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- मैराथन दौड़ के समय सभी प्रकार के वाहन गंगा बैराज तिराहा से अटल घाट यस कोठारी चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- मंधना, बिठूर तिराहे की तरफ से आने वाले वाहन जिसे गंगा बैराज की तरफ जाना है, वह यस कोठारी चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन सिंहपुर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
डीएवी गैस गोदाम, ग्रीनपार्क स्टेडियम के पीछे वाली रोड के दोनों तरफ।