{"_id":"6822535698a6fe30c0018890","slug":"automatic-weather-stations-and-rain-gauges-will-be-installed-in-panchayats-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1108205-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अब ग्राम पंचायतस्तर पर भी पता चलेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अब ग्राम पंचायतस्तर पर भी पता चलेगा मौसम का मिजाज
विज्ञापन
कानपुर।
मौसम का सटीक पूर्वानुमान न होने के कारण फसलों को काफी नुकसान होता है। इसके लिए केंद्र सरकार ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित माैसम स्टेशन और ब्लाॅक स्तर पर स्वचालित रेन गेज (वर्षामापी) लगाएगी।
इनके लगने से ग्राम पंचायत स्तर पर भी मौसम की सटीक जानकारी हो सकेगी। कितनी बारिश हुई है, इसका भी पता चलेगा। जिले की 590 ग्राम पंचायतों में इन्हें लगाने के लिए कृषि विभाग की ओर से सर्वे शुरू कर दिया गया है।
पंचायती राज मंत्रालय ने मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की व्यवस्था बनाई है। इससे मेरी पंचायत मोबाइल एप के माध्यम से किसानों को मौसम का पहले से अनुमान पता चल सकेगा।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि अरुण कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी के लिए ग्राम पंचायतों का सर्वे शुरू करा दिया है। स्वचालित माैसम स्टेशन स्थापित होने से मौसम की पहले से जानकारी हो सकेगी। इससे किसान फसलों को काटने का सही निर्णय ले सकेंगे।