फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto went out of control due to tyre burst, two students injured

Kanpur News: टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित, दो छात्र घायल

Sat, 12 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Auto went out of control due to tyre burst, two students injured
जसवंतनगर। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिला को सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। दो स्कूली छात्र ऑटो में सवार थे, टायर फटने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुरा निवासी हरिप्यारी (50) अपने पति रामबिहारी के साथ बुधवार को ब्रह्माणी देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। कचौरा घाट सड़क मार्ग पर राम बिहारी की बाइक फिसल गई। हरिप्यारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सैफई आयुर्विज्ञान विवि में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना, कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमुना बाग फ्लाईओवर पर हुई। यहां शुक्रवार सुबह एक ऑटो का टायर फटने से उसमें सवार छात्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे छात्रा आरुषि (15) और भानू (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय युवक अनूप कुमार ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। उधर, तीसरी घटना कोठी कैस्त के पास हुई। स्कूल से लौट रही बच्ची ईशानी (8) को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed