फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auto-riding factory worker's jacket gets stuck in dumper, drags him to death

Kanpur News: ऑटो सवार फैक्टरी कर्मी की जैकेट डंपर में फंसी, सड़क पर घिसटकर मौत

Sun, 04 Jan 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Auto-riding factory worker's jacket gets stuck in dumper, drags him to death
कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर हड़हा के पास चचेरे भाई की तेरहवीं में शामिल होने ऑटो से जा रहा फैक्टरी कर्मी की जैकेट सटकर निकले डंपर में फंस गई। इससे वह करीब 10 मीटर तक डंपर के साथ ही सड़क पर घिसटते चले गए जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भदरस गांव निवासी शिवदयाल उर्फ छोटेलाल (55) रनिया स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी मनोरमा, दो बच्चे विवेक व मान्या हैं। बड़े भाई रामदयाल ने बताया कि शनिवार को चचेरे भाई शिवनंदन की गांव में तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने शुक्रवार शाम शिवदयाल ऑटो से गांव आ रहे थे। हड़हा के पास तेज रफ्तार ऑटो में आगे बैठे शिवदयाल के बगल से निकले डंपर में उनकी जैकेट फंसने से हादसा हो गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना पर बिधनू पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि जांच में ऑटो चालक की गलती पता चली है। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, बिठूर में बीते रविवार को ई-रिक्शा की टक्कर से घायल अधेड़ की जान चली गई। उन्नाव के परियर बाबूबंगला निवासी हरीशंकर (50) बिठूर में एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करने आए थे। परिवार में पत्नी ननकी, बेटे रोहित, रिंकू व बेटी कोमल हैं। परिजनों ने बताया कि बिठूर के शनिदेव चौराहा पर ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी। हैलट में इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed