{"_id":"6573fafff911152ebe0b691c","slug":"auto-driver-brutally-tramples-dogs-children-in-kanpur-mother-keeps-watching-helplessly-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मानवता हुई शर्मसार! ऑटो चालक ने डॉग के बच्चों को बेरहमी से रौंदा, बेबस होकर देखती रही बेजुबान मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मानवता हुई शर्मसार! ऑटो चालक ने डॉग के बच्चों को बेरहमी से रौंदा, बेबस होकर देखती रही बेजुबान मां
Sat, 09 Dec 2023 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:59 AM IST
सार
Kanpur News: वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर दो डॉग बैठे हैं और साथ ही तीन-चार पिल्ले भी हैं। इतने में गाड़ी संख्या (यूपी 78 सीटी 5936) गली में बैठे हुए छोटे-छोटे पिल्लों पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर दर्दनाक मौत देते हुए निकल जाता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज के समय में लोग इतने बेरहम हो गए हैं कि बेजुबान जानवरों को भी नहीं बख्श रहे। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र में सामने आई है। इसमें एक ऑटो चालक ने सड़क पर बैठे डॉग के बच्चों को बुरी तरह से कुचल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनकी बेबस मां किनारे खड़े होकर ये दरिंदगी देखती रही। घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। यह यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर दो डॉग बैठे हैं और साथ ही तीन-चार पिल्ले भी हैं।
विज्ञापन
इतने में गाड़ी संख्या (यूपी 78 सीटी 5936) गली में बैठे हुए छोटे-छोटे पिल्लों पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर दर्दनाक मौत देते हुए निकल जाता है। हालांकि ऑटो चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है ना ही यह पकड़ा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन