फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto became a ball of fire, the driver saved his life by jumping, the fire brigade got control

ऑटो बना ‘आग का गोला’: चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, बोला- इसी से होता था जीवनयापन

Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Mar 2023 05:42 PM IST
सार

आटा थाना क्षेत्र में चलते ऑटो में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। इस दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो जलकर राख हो चुका था।
 

विज्ञापन
Auto became a ball of fire, the driver saved his life by jumping, the fire brigade got control
इटौरा रोड पर जलता वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में इटौरा रोड पर बगिया के पास शुक्रवार रात में एक चलते ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया। चालक ने कूदकर जान बचाई।  आटा निवासी जीतू पुत्र कल्लू अपने वाहन से शुक्रवार की रात ऑटो से एक मरीज को लेकर इटौरा गया था।

विज्ञापन

वहां से लौटने पर आटा स्थित बगिया के पास ऑटो में कुछ आवाज आई। चालक ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। थोड़ी दूर चलते ही ऑटो में आग लग गई। वाहन में आग लगती देख चालक कूद गया और आसपास पड़ी मिट्टी जलते वाहन पर डालकर आग बुझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

जब आग नहीं बुझी, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायरब्रिगेड को अवगत कराया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक ऑटो जलकर राख हो चुकी थी। जीतू ने बताया कि उसने कर्ज लेकर ऑटो लिया था, जिससे वह अपने परिवार का भरणपोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed