फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: youth was beaten up and thrown on roadside

Auraiya: युवक से मारपीट कर आंखों में पट्टी बांध सड़क किनारे फेंका, पूछताछ में सामने आई ये बात

Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Auraiya:  youth was beaten up and thrown on roadside
मारपीट कर युवक को सड़क किनारे फेंका - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के बिधूना और एरवाकटरा थाने की सीमा में भटौली के समीप एक युवक बंधा पड़ा मिला। युवक के आंख में पट्टी बंधी थी। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


भटौली गांव के पास इटावा जिले के थाना भरथना क्षेत्र के नगला बसंत ढकपुरा निवासी प्रवेश कुमार पुत्र लायक सिंह बंधा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को उसने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वंदना के साथ कानपुर से दवा लेने गया था। रात को वापस लौटते समय बिधूना बस स्टैंड के पास तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन बस उतार लिया और मारपीट कर आंखों में पट्टी बांध कर सड़क किनारे फेंक गए।  
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया कि ससुराल बिधूना के बंथरा में है। बीते 14 मई को कन्नौज जनपद के गांव हजियापुर में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद था, जिसमें लिखित समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed