फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya young child playing outside his house drowned in a pond police sent the body for postmortem

Auraiya: घर के बाहर खेल रहे मासूम की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल

Sun, 28 Dec 2025 08:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Dec 2025 08:30 PM IST
सार

Auraiya News: नारायनपुर में रविवार दोपहर तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे के जाने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Auraiya young child playing outside his house drowned in a pond police sent the body for postmortem
अस्पताल में मासूम को देखती टीम - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में मोहल्ला नारायनपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां खेलते-खेलते एक मासूम बालक की तालाब में गिरने से मौत हो गई। मासूम की पहचान आर्यन पुत्र नरेंद्र प्रताप के रूप में हुई है।  एकलौते बेटे की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। हादसा रविवार  दोपहर तीन बजे हुई। आर्यन अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर के ठीक सामने एक तालाब स्थित है। खेलते समय मासूम तालाब में चला गया।

विज्ञापन

घटना के समय घर के लोग रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे और किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को आर्यन दिखाई नहीं दिया, तो उसकी तलाश शुरू की गई। घर और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान किसी की नजर तालाब पर पड़ी, जहां आर्यन का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
आनन फानन बालक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। बताया गया है कि नरेंद्र सिंह के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी एक बेटी है और छोटा बेटा आर्यन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed