फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Wife accused of throwing 3 month old baby in Yamuna

Auraiya: पत्नी पर 3 माह के मासूम को यमुना में फेंकने का आरोप, महिला बोली- बीमारी से हुई मौत, कर दिया प्रवाहित

Sat, 16 Mar 2024 06:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 16 Mar 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Wife accused of throwing 3 month old baby in Yamuna
बीझलपुर में यमुना नदी पर पहुंचे सीओ व अन्य पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के अयाना में एक पति ने अयाना निवासी पत्नी पर तीन माह के बच्चे को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह डायल 112 पुलिस को फोन से सूचना दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी में खोजने में जुटी गई। वहीं पत्नी ने बीमारी से बच्चे की मौत होने पर जल प्रवाह करने की बात कही।

विज्ञापन


अयाना निवासी बीनू भदौरिया की बेटी गार्गी की शादी 2022 में आगरा निवासी रजत के साथ हुई थी। दोनों में अनबन के चलते रक्षाबंधन से गार्गी मायके में रहती थी। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। शनिवार सुबह गार्गी के पति रजत ने पुलिस को 112 पर फोन करते हुए सूचना दी। बताया कि पत्नी ने विवाद के चलते उसके बच्चे को बीझलपुर स्थित यमुना नदी में फेंक दिया है। जानकारी पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने स्थानीय गोताखोरों की मदद बच्चे की नदी में खोज शुरू कराई।
विज्ञापन


वहीं पत्नी गार्गी ने बताया कि पति ग्वालियर घोषपुरा 01 में रहते हैं। वह उसे अपने साथ नहीं ले जाते हैं। आगरा आने पर उसके साथ मारपीट करते थे। इसपर पिता उसको घर ले आए थे। कुछ दिनों से बेटे की तबियत खराब थी। शुक्रवार सुबह बच्चे को परेशानी बढ़ने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से सैफई ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि बच्चे को नदी में खोजा जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप की जांच कराई जा रही है। मां का कहना है कि बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी, जिसे जलप्रवाह किया गया है। वहीं पति ने पत्नी पर बच्चे को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed