फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Unidentified youth attacked sheep with sharp weapons killing 36 animals and injuring 24 accused wanted

Auraiya: अज्ञात युवक ने भेड़ों पर किया धारदार हथियार से हमला, 36 बेजुबानों की मौत और 24 घायल, आरोपी की तलाश

Sat, 21 Feb 2026 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:21 AM IST
सार

Auraiya News: सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हमलावर ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से हमला कर 36 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Auraiya Unidentified youth attacked sheep with sharp weapons killing 36 animals and injuring 24 accused wanted
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने भेड़ों के झुंड पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बर्बरता में करीब 36 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो 24 से अधिक भेड़ें लहूलुहान हालत में तड़प रही हैं। घटना सहायल थाना क्षेत्र के नवी मोहन सुख गांव की है।

विज्ञापन

भेड़ों के शव और घायल अवस्था में तड़पते बेजुबानों को देख चरवाहे के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुट गई है। चिकित्सक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल भेड़ों का उपचार कर रहे हैं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन




आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। आखिर किस रंजिश या मानसिक विक्षिप्तता के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। सहायल पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed