फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Uncle and nephew died after struck by Amrit Bharat train bodies found 50 meters from point of impact

औरैया: अमृत भारत की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत, टक्कर से 50 मीटर दूर गिरे थे शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 17 Oct 2026 08:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 08:17 AM IST
सार

Auraiya News: अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मेमू ट्रेन से उतरकर पैदल क्रॉसिंग की ओर जाते समय वे हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Auraiya Uncle and nephew died after struck by Amrit Bharat train bodies found 50 meters from point of impact
मृतक राजू और कृष्णा की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में इटावा-कानपुर रेल खंड पर अछल्दा रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या 13-बी के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कानपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर ट्रैक से करीब 50 मीटर दूर जा गिरे।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने पहुंचकर मृतकों की पहचान सूरत से लौट रहे मामा-भांजे के रूप में की। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मृतकों में राजू पुत्र जयवीर सिंह, निवासी नगला रामलाल रायपुर फफूंद, अछल्दा और उनके सगे मामा कृष्णा पुत्र दीपचंद, निवासी रेजुआ, एटा शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos





मेमू से उतरकर पैदल क्रॉसिंग की ओर जा रहे थे दोनों
राजू सूरत में रहकर काम करता था और उसकी तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। इसी वजह से उसके मामा कृष्णा उसे सूरत से घर छोड़ने के लिए साथ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह करीब छह बजे कानपुर की ओर जाने वाली मेमू ट्रेन संख्या 64170 से अछल्दा स्टेशन पर उतरे थे। इसके बाद दोनों स्टेशन से पटरी के किनारे-किनारे क्रॉसिंग की ओर पैदल जा रहे थे।

विज्ञापन

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई ट्रेन
सुबह करीब 6:15 बजे पीछे से आ रही तेज रफ्तार अमृत भारत एक्सप्रेस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। करीब पांच मिनट तक इंजन की तकनीकी जांच करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर गैंगमैन ने ट्रैक साफ कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed