फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Train Accident, Cattle collided with Shramshakti Express, train stopped for 40 minutes, stir among pas

Auraiya Train Accident: श्रमशक्ति एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, 40 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप

Mon, 07 Aug 2023 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 07 Aug 2023 04:17 PM IST
सार

Auraiya News: आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि जानकारी पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे थे। इंजन से मवेशी के टुकड़े निकालने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
Auraiya Train Accident, Cattle collided with Shramshakti Express, train stopped for 40 minutes, stir among pas
श्रमशक्ति एक्सप्रेस (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन से पहले श्रमशक्ति एक्सप्रेस के इंजन में अन्ना मवेशी टकरा गया। हादसा होते ही ट्रेन को होम सिग्नल पर रोक दिया गया। लोको पायलट की जानकारी पर पहुंची आरपीएफ ने इंजन में फंसे मवेशी के शव बाहर निकाला। करीब 40 मिनट बाद ट्रेन गतंव्य की ओर रवाना की गई।

विज्ञापन

दिल्ली- हावड़ा रूट पर सोमवार सुबह चार बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली डाउन लाइन की श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12452 जैसे ही अछल्दा स्टेशन के निकट पहुंची। इसी बीच अचानक से रेलवे ट्रैक पर एक सांड़ आकर इंजन से टकरा गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही लोको पायलट ने ट्रेन को होम सिगग्नल पर रोक दिया। इसके बाद मवेशी के इंजन में टकराने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। ट्रेन के इंजन से सांड़ के टकराने की जानकारी पर रेलवे कर्मचारियों के साथ आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे।  इधर ट्रेन के अचानक रुक जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 मिनट पर ट्रेन को रवाना कराया गया
यात्री भी ट्रेन रुकने का कारण जानने के लिए नीचे उतरे। इस बीच उन्हें मवेशी टकराने की जानकारी हुई। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद चार बजकर 50 मिनट पर ट्रेन को आगे रवाना कराया। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि मवेशी के टुकड़े निकालने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed