फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   auraiya train accident big disclosure

पंचर वाले ने किया औरैया रेल हादसे का ‘बड़ा खुलासा’

Tue, 29 Aug 2017 07:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 07:28 AM IST
विज्ञापन
auraiya train accident big disclosure
जानकारी देता मो. शरीफ
औरैया के अछल्दा में कैफियात एक्सप्रेस का हादसा ट्रैक पर डंपर पलटने से ही हुआ है। हादसे के दिन रेलवे के अधिकारी अचानक डंपर आने की बात कह रहे थे। मगर पंचर जोड़ने वाले युवक के बयान से रेलवे अफसरों की कुर्सियां हिल गई हैं। 
विज्ञापन


बीते बुधवार तड़के आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियात एक्सप्रेस ट्रैक पर पड़े डंपर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई थी। इस मामले में ट्रेन चालक व सहचालक ने अचानक डंपर के ट्रैक पर आने की बात कही थी। यही बात रेलवे के अधिकारी भी यही कह रहे थे। सभी डंपर चालक के पकड़ने पर ही खुलासे की उम्मीद कर रहे थे। मगर इस घटना का चश्मदीद एक और गवाह है। प्रेमनगर निवासी मो. शरीफ जो कि पंचर जोड़ने का काम करता है। मो. शरीफ ने बताया कि बुधवार रात में कई डंपर मिट्टी डाल रहे थे। इसमें एक डंपर पंचर हो गया था। इसे वे जोड़ रहा था। तभी उस डंपर चालक के पास बब्लू का फोन आया कि उसका ट्रैक पर डंपर पलट गया है। मो. शरीफ बताता है कि इसके बाद वह तुरंत गेटमैन के पास गया और सूचना दी। इस पर गेटमेन ने केबिन में रखे फोन से स्टेशन मास्टर मनीष बाबू को सूचना दी। शरीफ बताता है कि इसके बाद वह घटनास्थल की तरफ दौड़ा मगर तब तक ट्रेन आ गई थी और वह वापस भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते हादसा हो गया। मो. शरीफ के बयान से अब रेलवे के अधिकारी भी फंसते आ रहे है। इस संबंध में उस समय ड्यूटी पर रहे गेटमैन अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सारी जानकारी जांच अधिकारी दे चुके हैं। उनके पास सूचना आई थी तो उन्होंने स्टेशन मास्टर को दे दी थी। मगर समय बहुत कम मिला तब तक हादसा हो गया। 
विज्ञापन

       

तो क्या चालक और सहचालक झूठ बोल रहे 

auraiya train accident big disclosure
पंचर जोड़ने वाले शरीफ के बयान से रेलवे अधिकारी घिरे
इस मामले में चालक एसके चौहान व सहचालक हंसराज मीना ने बताया था कि ट्रेन 107 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ रही थी। इसी दौरान फ्रेट कॉरिडोर में मिट्टी डाल रहा एक डंपर अचानक ही ट्रेन के सामने आ गया था। इसकी वजह से हादसा हुआ। 

उस समय भी पच नहीं था चालक का बयान 
हादसे में डंपर के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक के बयान को लोग पचा नहीं पा रहे थे। क्योंकि, अगर अचानक डंपर ट्रेन के सामने आता तो डंपर का चालक भी नहीं बचता। मगर वह सुरक्षित भाग निकला था। इससे सबको चालक के बयान पर भरोसा ही नहीं हुआ था। 
 

तो क्यों छुपा रहे थे रेल अधिकारी 

auraiya train accident big disclosure
हादसे वाले दिन सभी अधिकारी अचानक डंपर आने की बात कह रहे थे
हादसे के दिन कोई भी रेल अधिकारी यह नहीं मान रहा था कि डंपर पहले से पलटा था। सभी डंपर को अचानक ही ट्रेन के सामने आने की बात कह रहे थे। 

डंपर पलटने के बाद बीस मिनट बाद हुआ हादसा 
डंपर पलटने का घटनाक्रम 2:20 से 2:40 के आसपास ही हुआ है। रेलवे के मुताबिक 2:16 पर संगम एक्सप्रेस पाता स्टेशन से गुजरी थी। इसके बाद 2:39 पर कैफियात। यानी कि दोनों ट्रेनों के बीच में 23 मिनट का अंतराल रहा है। अगर सतर्कता होती तो इतने समय में हादसा बचाया जा सकता था। डीआरएम एसके पंकज ने कहा कि जांच शुरू हो गई है। हां पता चला है कि गेटमैन व स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई थी। मगर जब तक सूचना मिली उसके कुछ पल में ही हादसा हो गया था। जांच रिपोर्ट आने पर ही पूरा खुलासा हो सकेगा।                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed