Auraiya Accident: हाईवे पर ट्राला कंटेनर से टकराया, गलत ओवरटेक के चक्कर में हादसा, केबिन में फंसे दोनों चालक
Auraiya News: अजीतमल कस्बे में बुधवार तड़के गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्राला सामने जा रहे कंटेनर से टकरा गया। इससे ट्राला का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों चालक फंस गए। हालांकि एनएचएआई और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल कस्बे में बुधवार तड़के हाईवे पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में एक ट्राला सामने जा रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में ट्राला का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों चालक अंदर ही फंस गए। जानकारी के अनुसार भिवाड़ी, राजस्थान से लोहे के ब्लेड लेकर कोलकाता जा रहा ट्राला सतीश (28) पुत्र जगदीश, निवासी अलवर चला रहा था।
उसी गांव का दूसरा चालक ब्रह्मा (30) पुत्र ऋषीपाल केबिन में आराम कर रहा था। गोपालजी धर्मकांटा के पास कानपुर दिशा में जाते समय सतीश ने आगे चल रहे कंटेनर को गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्राला पीछे से कंटेनर में जा टकराया। टक्कर के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे को देखकर एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत ट्रैफिक नियंत्रण में लिया।
क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्राला को हटाया
इसके बाद टीम ने प्रयास कर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। सतीश को हल्की चोटें आईं, लेकिन उसने सीएचसी जाने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंची हाईवे एम्बुलेंस ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। इसके बाद में हाईवे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्राला को हटाया गया। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना में ट्राला क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि चालक को मामूली खरोंचें आई हैं। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया।