Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Tractor Trolley Loaded with Fodder Overturns on Tirwa Road Deep Potholes Blamed for Accident

Auraiya: तिर्वा रोड पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, गहरे गड्ढे बने हादसे की वजह, प्रशासन पर भड़के ग्रामीण

Sun, 26 Apr 2026 09:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Apr 2026 09:50 AM IST
सार

Auraiya News: तिर्वा रोड पर रविवार सुबह गहरे गड्ढों के कारण भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे रास्ता बाधित हो गया। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत न होने पर प्रशासन के प्रति रोष जताया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Auraiya Tractor Trolley Loaded with Fodder Overturns on Tirwa Road Deep Potholes Blamed for Accident
सड़क पर पलटी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में तिर्वा रोड पर रविवार सुबह करीब पांच बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिधूना से भूसा लेकर नादेमऊ जा रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तिर्वा रोड की हालत लंबे समय से बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन

रविवार सुबह भी जैसे ही ट्रैक्टर इन गड्ढों के पास पहुंचा ओवरलोड होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की भी सूचना नहीं है। ट्रॉली पलटने के बाद सड़क पर भूसा बिखर गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क से भूसा हटाने का कार्य जारी
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और रास्ता साफ करने का काम शुरू किया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल चालक सुरक्षित है और सड़क से भूसा हटाने का कार्य जारी है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया है की घटना की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed