{"_id":"63b928a530c19f3e70154feb","slug":"auraiya-tourist-bus-collided-with-divider-due-to-fog-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस, चालक सहित चार घायल, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: कोहरे के चलते डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस, चालक सहित चार घायल, मची चीख-पुकार
Sat, 07 Jan 2023 01:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Jan 2023 01:42 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में चार यात्री घायल हो गए। घायलों को टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टूरिस्ट बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में अजीतमल टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह कोहरे के चलते दिल्ली से सवारियां लेकर मौदहा हमीरपुर जा रही एक टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात दिल्ली से सवारियां लेकर सफर ट्रैवलर्स की बस मौदहा हमीरपुर के लिये जा रही थी। अनंतराम टोल प्लाजा पर पहुंची थी कि तभी तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा पर बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बस चालक आदित्य कुमार (33) पुत्र राम प्रकाश निवासी अररिया जिला मऊ, यात्री आमिर हुसैन (28) पुत्र कमाल हुसैन निवासी मौदहा जिला हमीरपुर, सोनम (21) निवासी पनवाड़ी राठ, सुलेखा (50) पत्नी राम कृपाल निवासी मौदहा हमीरपुर घायल हो गईं। घायलों को टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन