Auraiya: फौजी के मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात किए पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतराम कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर में चोरों ने बिजली घर के पास फौजी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार कर दिए। सुबह घटना की जानकारी पर परिवार मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मोहल्ला गांधी नगर निवासी अनिल सेंगर भारतीय सेना में जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती प्रयागराज में है। बच्चों की पढ़ाई के लिए उनकी पत्नी कानपुर में रहती हैं, इस कारण मकान बंद रहता है। गांव बबाइन निवासी फौजी का छोटा भाई मोनू सेंगर किसी काम से अजीतमल स्थित इस मकान पहुंचा। वहां दरवाजे का ताला टूटा देखा। वह घर के अंदर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
उनकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। साथ ही सोनू सेंगर से घटना के बाद में पूछताछ की गई। पीड़ित के अनुसार अलमारी व बक्से में रखा जेवर चोर पार कर ले गए। भाई के आने के बाद अन्य चोरी गए सामान की जानकारी हो सकेगी। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।