{"_id":"669fa7e0d3fe28aadb0240be","slug":"auraiya-six-officers-and-21-employees-found-absent-during-cdo-s-inspection-notice-issued-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: सीडीओ के निरीक्षण में नदारद मिले छह अधिकारी व 21 कर्मचारी, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: सीडीओ के निरीक्षण में नदारद मिले छह अधिकारी व 21 कर्मचारी, नोटिस जारी
Tue, 23 Jul 2024 06:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:24 PM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे सीडीओ ने विकास भवन के प्रत्येक कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
केबिन में मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम के सामने उपस्थिति रजिस्टर को देखते कार्यालय प्रमुख पवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम ने मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे विकास भवन परिसर में संचालित सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह अधिकारी और 12 विभागों के 21 कर्मचारी नदारद मिले। लापरवाही बरत रहे सभी लोगों की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए नोटिस जारी किए गए।
मंगलवार सुबह सीडीओ राम सुमेर गौतम ने विकास भवन में संचालित सभी कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए सभी को चौंका दिया। ज्यादातर विभागों में लोग नदारद रहे। सीडीओ ने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर को लेते हुए नदारद अधिकारियों व कर्मचारियों की खोज खबर ली। मौजूद कर्मचारी व अधिकारी इस दौरान बहाने बनाते भी नजर आए। सीडीओ के निरीक्षण में जिला कृषि अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, जिला बचत अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिचाई, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नदारद मिले। वहीं कुल 12 विभागों के 21 कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर मौजूद वृद्धजनों से सीडीओ ने वार्ता की। उनकी समस्याएं पूछीं।

पता चला कि वह दो सालों से वृद्धावस्था पेंशन के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इस पर उन्हें वृद्धजनों को आश्वासन देते हुए अधिकारी से जल्द समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीडीओ के निरीक्षण को लेकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में खलबली मची रही। सीडीओ राम सुमेर गौतम ने बताया कि अनुपस्थित मिले छह अधिकारी व 21 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए नदारद रहने का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हर हालत में 10 बजे कार्यालय में मौजूदगी होनी चाहिए। शासन की मंशा के विपरीत आचरण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ढर्रा न बदलने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।