फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya road accident, Speeding truck rammed into auto, one student and driver died, six others seriously inju

औरैया सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, एक छात्र और चालक की मौत, अन्य छह गंभीर रूप से घायल

Fri, 10 Mar 2023 02:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

Road Accident in Auraiya:  उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो स्कूली बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था। इस हादसे में एक छात्र और ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, अन्य छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Auraiya road accident, Speeding truck rammed into auto, one student and driver died, six others seriously inju
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को लेकर दिबियापुर से औरैया आ रहे ऑटो में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कक्षा नौ के छात्र अमन वर्मा (14), पुत्र रामशंकर निवासी आवास विकास कालोनी औरैया, ऑटो चालक आशीष उर्फ टिंकू (30) पुत्र राधारमण निवासी सभदिया की मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, ऑटो में सवार छह छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एडीएम महेंद्रपाल चिचौली जिला अस्पताल पहुंचे। सभी घायल छात्रों को सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed