फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Police encounter with ATM fraud gang accused in 25 cases injured two accomplices arrested

Auraiya: एटीएम फ्रॉड गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 25 केसों का आरोपी बदमाश घायल…दो साथी गिरफ्तार; ये सामान बरामद

Sun, 26 Oct 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:26 AM IST
सार

Auraiya News: बिधूना में रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एटीएम फ्रॉड गैंग का एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 62 हजार नकद और 42 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Auraiya Police encounter with ATM fraud gang accused in 25 cases injured two accomplices arrested
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बिधूना क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों की बीच रविवार तड़के सुबह मुठभेड़ हो गई। जबावी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस ने 62 हजार रुपये, 42 एटीएम कार्ड बरामद किए है। घायल बदमाश के खिलाफ विभिन्न जिलों में 25 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर गांव के पास कोतवाल मुकेश बाबू चौहान स्वाट टीम व फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर मंदिर के पास ईटों के पीछे तीन बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को देख बदमाश जंगल की तरफ भागने लगे। इसी दौरान एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

मुठभेड़ में घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया
जबावी कार्रवाई में जनपद फिरोजाबाद थाना मटसेना के गांव इटौरा निवासी प्रेम राठौर के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। प्रेम के दो साथी जंगल की तरफ भागने लगे। उन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जनपद आगरा थाना ट्रॉन्स यमुना के मोहल्ला काशीराम एफ ब्लॉक कालिंद्री बिहार निवासी विकास शर्मा उर्फ विक्की, जनपद व कोतवाली मैनपुरी के गांव अंगौथा निवासी आकाश चौहान बताया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस सीएचसी ले गई।

विज्ञापन

यह हुआ बरामद
पुलिस ने प्रेम राठौर के पास से एक तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस, दो खोखा, एक मिस कारतूस, 62300 रुपये व 42 एटीएम कार्ड बरामद हुए।

विज्ञापन

यह था मामला
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवा दीक्षित निवासी रामरूप की बेटी शनिवार को एटीएम कार्ड लेकर बिधूना कस्बा के चंदरपुर तिराहा स्थित इंडिया एटीएम बूथ रुपये निकालने गए थे। मशीन में एटीएम कार्ड लगाया। तभी बेटी के पीछे एटीएम बूथ के अंदर पीछे से तीन युवक पहुंच गए। इसके अलावा तीन युवक बाहर खड़े हो गए। बेटी का ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। जिससे बाद में एक लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमे लगाई गई।

घायल बदमाश पर दर्ज हैं 25 मामले
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए प्रेम राठौर के खिलाफ विभिन्न जनपद में 25 मामले दर्ज हैं। साल 2023 में इसके खिलाफ आगरा व 2022 में मैनपुरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। वहीं आकाश चौहान पर मैनपुरी सहित अन्य जनपद में छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed