{"_id":"612d156f8ebc3e5acc328a98","slug":"auraiya-police-caught-three-lovers-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: होटल में पुलिस ने छापा मारा, तीन प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: होटल में पुलिस ने छापा मारा, तीन प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते पकड़ा
Mon, 30 Aug 2021 11:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:01 PM IST
सार
होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे के अनुसार तीनों युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के औरैया जिले में नगर के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर तीन प्रेमी युगल को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवतियों को हिदायत देकर उनके परिजन के सुपुर्द कर युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को ढाई बजे भगवतीगंज स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी की। यहां तीन अलग-अलग कमरों में तीन युवक और तीन युवतियाें को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। पूछताछ में युवक लड़कियों को अपनी प्रेमिका बताते हुए छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगे।
वहीं भले घर की लड़कियां होने के कारण पुलिस उनके परिजन के सुपुर्द कर तीनों युवकों को थाने ले आई। होटल में तीन युगल पकड़े जाने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं। मामले में सीओ सुरेंद्र नाथ का कहना है कि होटल में रुपये लेकर प्रेमी युगलों रोकने की सूचना मिली थी। होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे के अनुसार तीनों युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।